जबलपुर: मदनमहल पुलिस ने सिरगेट चुराने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि योगेन्द्र कुमार रजक 28 वर्ष निवासी सुदामा नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि केयर पैथ लेब में रिशेप्सनिष्ट का काम व पार्ट टाइम में पान मसाले एवं सिगरेट का काम करता है 2 लडक़े लेैब के अंदर आकर उसकी सिगरेट की बोरी कीमती लगभग 60 हजार रूपये की चुराकर ले गये।
पतासाजी के दौरान मिले सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर चिन्हत करते हुये रिषु यादव 28 वर्ष निवासी उडिया मोहल्ले को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर रिषु यादव ने अपने साथी दिशांत यादव एवं शुभम परमार के साथ मोटर सायकिल से लैब पहुंचकर सिगरेट की बोरी चोरी करना स्वीकार करते हुये आपस मे बांट लेना बताये। सरगर्मी से तलाश करते हुये दिशांत यादव 26 वर्ष निवासी उडिया मोहल्ला राम मंदिर के पास थाना ओमती को अभिरक्षा मे लेते हुये दोनों आरोपियों की निशादेही पर चुराई हुई सिगरेट में से 15 हजार रूपये कीमती सिगरेट जप्त करते हुये दोनों आरोपियेां को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
