ब्राउन शुगर सप्लायर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर: अवैध नशे का कारोबार करने वाले एक शातिर आरोपी को द्वारकापुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और शहर में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप खपाने का नेटवर्क संचालित कर रहा था.द्वारकापुरी पुलिस ने 30 वर्षीय शुभम उर्फ नेपाली पिता सीताराम यादव निवासी श्रद्धा-सबुरी कॉलोनी को सुपर कॉरिडोर क्षेत्र से गिरफ्तार किया. आरोपी पहले से द्वारकापुरी के सात मामलों में फरार था.

पूछताछ में उसने खुलासा किया कि जेल में अय्यूब लाला निवासी हतुनिया, राजस्थान से संपर्क में आकर उसने नशे का व्यापार शुरू किया. शुभम ने बताया कि वह राजस्थान से 40-50 ग्राम ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में सप्लाई करता था. वह एक ग्राम से 15 टोकन बनाता और एक टोकन को 400 में अपने साथियों को देता, जो उसे 500-600 में बेचते थे.

आरोपी ने अब तक लगभग 1 किलो ब्राउन शुगर इंदौर शहर में खपा दी है. फरारी के दौरान वह राऊ, तुलसी नगर और उज्जैन में छिपता रहा. एक माह पूर्व मोहल्ले में हुए झगड़े में उसने अपने साथियों को भेजकर एक युवक को धमकाया भी था. मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया,पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Next Post

कश्मीर से हिरासत में लिया फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी!

Thu Jul 31 , 2025
इंदौर: लव जिहाद के लिए फंडिंग करने के आरोपों से घिरे कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को लेकर सूत्रों का दावा है कि उसे जम्मू-कश्मीर में हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि श्रीनगर पुलिस की मदद से उसे पकड़ा गया, लेकिन इंदौर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की […]

You May Like