एशियाई खेल में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम क्रमश: ए और बी पूल में

नागोया (जापान) 24 जुलाई (वार्ता) जापान के आइची-नागोया में सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों को क्रमशः पूल ए और पूल बी में रखा गया है।
आयोजकों ने शुक्रवार को 20वें एशियन गेम्स में दोनों हॉकी टूर्नामेंट के लिए ड्रॉ और पूल के गठन की पुष्टि की। भारतीय पुरुष टीम को पूल ए में मेजबान जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और इंडोनेशिया के साथ रखा गया है। पूल बी में पाकिस्तान, मलेशिया, पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना, ओमान, उज़्बेकिस्तान और थाईलैंड शामिल हैं। इस तरह भारत और पाकिस्तान – जो कभी इस खेल का सबसे बड़ा आकर्षण थे और शायद आज भी महाद्वीप का सबसे अहम मुक़ाबला हैं – पूल चरण में एक-दूसरे से अलग रहेंगे।

वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम पूल बी में जापान, थाईलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया और उज़्बेकिस्तान का सामना करेगी। पूल ए में चीन, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, कज़ाकिस्तान, चीनी ताइपे और बंगलादेश शामिल हैं। जापान में पुरुष और महिला हॉकी खिताब के लिए बारह-बारह टीमें मुक़ाबला करेंगी, जिन्हें छह-छह टीमों के दो पूल में बांटा गया है। सामान्यत: एशियन गेम्स हॉकी में हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफ़ाइनल में पहुँचती हैं, जबकि बाकी टीमें क्लासिफ़िकेशन मैच खेलती हैं। एशियन गेम्स 2026 में हॉकी मुकाबले 18 सितंबर से 3 अक्टूबर तक काकामिगहारा, गिफू प्रान्त के गिफू प्रीफ़ेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले जाएंगे। पुरुषों के पदक मुकाबले तीन अक्टूबर को होंगे, जबकि महिलाओं के पोडियम (विजेताओं) का फ़ैसला उससे एक दिन पहले होगा।

.....

Next Post

NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का हस्ताक्षर अभियान शुरू

Fri Jul 24 , 2026
छतरपुर। गुरुवार- शुक्रवार की रात छात्रों ने NEET पेपर लीक मामले और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। शहर के कॉलेज चौराहे पर विभिन्न छात्र संगठनों और युवाओं ने एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। अभियान का […]

You May Like