संघर्ष ही सफलता की सीढ़ी: मुनि श्री प्रमाणसागर

भोपाल। मनुष्य जीवन में संघर्ष होना बड़ी बात नहीं, बल्कि संघर्षमय जीवन में उपलब्धि प्राप्त करना बड़ी बात है।” यह प्रेरक उद्गार मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने अवधपुरी में प्रवचन के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जैसे बीज मिटकर वृक्ष बनता है और दूसरों को छाया देता है, वैसे ही संघर्ष से व्यक्ति की क्षमताएं निखरती हैं। मुनि श्री ने कहा कि कठिनाइयों से घबराना नहीं, बल्कि उनमें अवसर खोजो। विद्यार्थी जीवन में चुनौतियों का सामना करने वाला व्यक्ति जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी सफल होता है। उन्होंने कहा कि जो दूसरों के लिए संघर्ष करते हैं, वही इतिहास में अमर होते हैं। प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि मुनिसंघ शीघ्र ही अवधपुरी से राहतगढ़ के लिए विहार करेगा, जहां 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होगा।

Next Post

एनटीपीसी विंध्याचल ने मनाया 44वां स्थापना दिवस

Thu Nov 13 , 2025
विंध्यनगर: देश के सबसे बड़े विद्युत स्टेशन एनटीपीसी विंध्याचल ने बुधवार को अपने 44वें स्थापना दिवस का आयोजन प्रशासनिक भवन प्रांगण में बड़े उत्साह और गर्व के साथ किया। कार्यक्रम में एनटीपीसी परिवार के कर्मचारियों, उनके परिजनों, लेडीज क्लब की सदस्याओं, स्कूल प्राचार्यों, सीआईएसएफ अधिकारियों और सुहासिनी संघ की प्रतिनिधियों […]

You May Like