खैरी क्षेत्र में गोबर भंडारण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई

हाईकोर्ट के द्वारा पारित आदेश के बाद अमला उतरा मैदान पर

 

जबलपुर। उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के परिपालन में मंगलवार को नगर निगम के द्वारा कार्रवाई की गयी। कार्रवाई के संबंध में निगमायुक्त प्रीति यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग संभाग क्रमांक 15 सुहागी की टीम के द्वारा गोबर भंडारण को लेकर कार्रवाई की गई है। सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र राज के अनुसार नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से संभाग क्रमांक 15 के अंतर्गत शहीद बिरसामुंडा वार्ड के खैरी क्षेत्र में गोबर भंडारण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए खाली प्लाटों से गोबर हटाने की कार्रवाई की गई। उक्त कार्यवाही के समय स्वास्थ निरीक्षक अनंत दुबे, स्वछता टीम, जिला प्रशासन एवं भारी पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा।

Next Post

नीदरलैंड के साथ रक्षा साझेदारी बढ़ाने के लिए तत्पर है भारत: राजनाथ

Tue Mar 18 , 2025
नयी दिल्ली 18 मार्च (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत नीदरलैंड के साथ रक्षा साझेदारी को और अधिक बढ़ाने के लिए तत्पर है। श्री सिंह ने मंगलवार को यहां नीदरलैंड के रक्षा मंत्री रूबेन ब्रेकेलमैन्स के साथ बैठक के बाद यह बात कही। उन्होंने सोशल […]

You May Like