धार में विकलांग व्यक्ति की मदद करने पर थानेदार को नगद पुरस्कार

भोपाल। 17 सितंबर को धार जिले के ग्राम भैंसोला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के दौरान एक दिल छू देने वाला मामला सामने आया था। सभा स्थल पर मौजूद एक विकलांग व्यक्ति, जो अपने हाथों के सहारे जमीन पर सरकते हुए पंडाल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लंबे और कठिन रास्ते के कारण वह असहाय हो गया।

कार्यक्रम स्थल पर उस वक्त ड्यूटी में तैनात धामनोद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण ठाकरे ने उक्त व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए तुरंत मानवीय आधार पर मदद की। उन्होंने विकलांग व्यक्ति को अपनी गोद में उठाकर सुरक्षित वाहन तक पहुँचाया।

इस उत्कृष्ट संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल को देखते हुए, जिला प्रशासन ने निरीक्षक प्रवीण ठाकरे को पाँच हजार रुपये का नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस कार्य से उनके समर्पण और संवेदनशीलता की सराहना की गई।

Next Post

रिमझिम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत

Sat Sep 20 , 2025
रीवा।दो दिन से भीषण गर्मी जिले में पड़ रही है लेकिन शनिवार की दोपहर से शुरू हुई रिमझिम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, रूक-रूक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने रीवा और मऊगंज जिले में भारी बारिशकी चेतावनी दी है. यह बारिश धान की […]

You May Like