रिमझिम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत

रीवा।दो दिन से भीषण गर्मी जिले में पड़ रही है लेकिन शनिवार की दोपहर से शुरू हुई रिमझिम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, रूक-रूक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने रीवा और मऊगंज जिले में भारी बारिशकी चेतावनी दी है. यह बारिश धान की फसल के लिये बेहद लाभ दायक है.

दरअसल कई दिनो से बारिश न होने के कारण किसान परेशान थे, बारिश के चलते किसानो के चेहरे भी खिल गये है. तापमान में गिरावट आई है 36 डिग्री से घटकर तापमान 30 डिग्री पहुंच गया है. जिले में रीवा में अभी औसत वार्षिक सामान्य से कम वर्षा हुई है. 1044 मिली मीटर औसत वर्षा है लेकिन अभी तक 800 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है. हालाकि अभी वर्षाकाल के दस दिन शेष है, अगर इसी तरह बारिश होती रही तो एक हजार मिली मीटर वर्षा पहुंच सकती है.

Next Post

नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बदहाल, चिकित्सक के सभी पद खाली

Sat Sep 20 , 2025
रीवा।मऊगंज जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा चुकी है, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की हालत यह है कि न तो चिकित्सक है और न ही स्टाफ, नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कई पद खाली है और यहा उपचार के लिये मरीजो को भटकना पड़ता है. मेडिकल विशेषज्ञ का एक पद स्वीकृत है […]

You May Like

मनोरंजन