यूपीएससी 2025 में मध्यप्रदेश के युवाओं की शानदार सफलता पर खण्डेलवाल ने दी बधाई

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने यूपीएससी 2025 परीक्षा परिणाम में मध्यप्रदेश के युवाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

खण्डेलवाल ने कहा कि इस वर्ष के परिणामों में मध्यप्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि राज्य के अभ्यर्थियों ने टॉप-10 में भी स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण का परिचय दिया है।

उन्होंने कहा कि कुल चयनित उम्मीदवारों में भी मध्यप्रदेश के युवाओं की अच्छी भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश के युवा कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ देश की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवाओं में अपनी पहचान बना रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित अभ्यर्थी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की सफलता प्रदेश की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Next Post

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर : सीएम डॉ. यादव 

Fri Mar 6 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयां को छू रहा है। देश में मध्यप्रदेश का विशेष महत्व है। विकास के इस कारवां को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार समाज के हर वर्ग और प्रत्येक क्षेत्र […]

You May Like