फ्लोरिडा, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने घोषणा की है कि वाशिंगटन ने तेहरान के खिलाफ सैन्य ठिकानों पर हमलों का नया दौर शुरू कर दिया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित रखने के लिए यह लगातार 13वीं रात की कार्रवाई है।
वाणिज्यिक शिपिंग की सुरक्षा पर जोर
सेंटकॉम ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि इन हमलों का मुख्य उद्देश्य ईरान को जिम्मेदार ठहराना और व्यापारिक जहाजों के लिए मंडरा रहे खतरों को कम करना है। नौसेना की कड़ी निगरानी के चलते कई संदिग्ध जहाजों को ईरानी बंदरगाहों की तरफ बढ़ने से रोका गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति का कड़ा रुख
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दोटूक कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहाजों को हुए नुकसान की भरपाई ईरान की जप्त की गई संपत्ति से की जाएगी।

