
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) का कार्य देख रहे अजय कुमार जैन को पद से हटा कर एमडी ऑफिस में अटैच कर दिया गया है। गौरतलब है, उन्होंने किसानों को बिजली आपूर्ति को लेकर तथ्यहीन बयान दिया था। जिसके बाद सीएम के निर्देश पर कंपनी के प्रबंध निदेशक द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को प्रतिदिन 10 घंटे की लगातार और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति हर हाल में जारी रहे। सरकार ने कहा है कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
