भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने महिला विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य और मध्यप्रदेश की आदिवासी बेटी सुश्री क्रांति गौड़ से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर बताया कि
उन्होंने क्रांति गौड़ से उनके संघर्ष और उपलब्धियों की कहानी जानी और कहा कि आपका परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। सिंघार ने कहा कि आपकी सफलता से न केवल देश और प्रदेश बल्कि पूरे आदिवासी समाज का गौरव बढ़ा है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि क्रांति गौड़ आगे भी इसी उत्साह और लगन से नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगी।
