मां महागौरी सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता लायें: सम्राट

मुख्यमंत्री ने मां महागौरी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता बनाए रखने की कामना की है।

श्री चौधरी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा कि मां महागौरी की दिव्य कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मकता बनी रहे। मां के आशीर्वाद से हर घर में खुशहाली आए और हर मन में नई आशा का संचार हो।

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि के अष्टम पावन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मां महागौरी से सभी के जीवन में मंगल और कल्याण की कामना की।

उल्लेखनीय है कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में महागौरी आठवीं शक्ति हैं। इनका वर्ण अत्यंत गौर और उज्ज्वल होने के कारण इन्हें महागौरी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इनकी चार भुजाएं हैं और इनका वाहन वृषभ यानी सफेद बैल है। इनके एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में डमरू रहता है, जबकि अन्य दो हाथ अभय और वरद मुद्रा में होते हैं।

शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन महाष्टमी पर मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इनकी आराधना से कष्टों का निवारण होता है, मन की शुद्धता बढ़ती है और भक्तों को सुख, शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Next Post

ओस्टापेंको को हराकर कार्तल वुहान ओपन के फाइनल में

Sun Oct 18 , 2026
वुहान, (वार्ता) पीठ की चोट के कारण छह महीने तक बाहर रहने के बाद, 24 वर्षीय सोनाय कार्तल ने शनिवार को वुहान ओपन 2026 के सेमीफाइनल में लातविया की येलेना ओस्टापेंको को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। आज यहां दो घंटे 12 मिनट तक चले मुकाबले […]

You May Like