भोपाल। राजधानी के छोला थानांतर्गत रविवार तडक़े बड़ा हादसा हो गया. एलपीजी से भरा टेंकर अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे बनी झुग्गियों में घुस गया. जिससे झुग्गियों में गहरी नींद में सो रहे बच्त्रे हादसे का शिकार हो गए. इस घटना झुग्गी में सो रही 7 साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उनका उपचार चल रहा है. वहीं इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है. पुलिस ने मौके से एलपीजी से भरे टेंकर को अपनी सुरक्षा में ले लिया है.
छोला थाना प्रभारी ने बताया कि हादसा सुबह लगभग तीन बजे का है. एलपीजी से भरा टेंकर छोला की तरफ आ रहा है. इसी बीच सडक़ किनारे झुग्गियां बनी हुई हैं जो कि पन्नी और बांस से निर्मित है. इनमे ंरहने वाले सभी सडक़ किनारे खिलोने सहित अन्य सामान बेचते हैं. हमें सूचना मिली उसके बाद ही मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और टेंकर को अपनी निगरानी में रख लिया है. टेंकर चालक तलाश जारी है उसके जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना की सूचना के बाद क्षेत्र की नायब तहसीलदार घटना स्थल पर पहुंची. उसके बाद अस्पताल में बच्चों के उपचार की जानकारी ली.
