
रीवा। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन में आरपीएफ पोस्ट के भीतर ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक को गोली मार दी. गोली लगने से प्रधान आरक्षक पी.के मिश्रा की मौके पर मौत हो गई. गोली चलाने वाला एस लादेर है जो कि जांचगीर चांपा का रहने वाला है. वही मृतक पी.के मिश्रा मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले है. घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे है. वही आरपीएफ पोस्ट को सील कर दिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरपीएफ पोस्ट में गोली चलने के बाद अफरा-तफरी मच गई. बताया गया है कि दोनो बैच मेट थे और आपस में मित्र भी थे. ड्यूटी रात में लगी थी किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई और तडक़े करीब 4 बजे आरोपी एस लादेर ने पीके मिश्रा के सिर पर चार राउंड फायर किया.जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई. बताया गया है कि मृतक पीके मिश्रा 2001 में ज्वाइन किये थे और साढ़े 3 साल पहले अनूपपुर से ट्रांसफर होकर रायगढ़ गये थे. अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते थे, जबकि बेटा हैदराबाद में पढ़ाई कर रहा है. प्रधान आरक्षक पीके मिश्रा पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे और रात को थाना पहुंचे थे जहा उनके साथी ने गोली मारी.
