रायपुर में गेंदबाजी के दौरान बर्गर को लगी हैमस्ट्रिंग में चोट

रायपुर, 03 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर भारत के खिलाफ रायपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। इस चोट की वजह से उनका यह सीजन प्रभावित हो सकता है।

बर्गर ने अपना सातवां ओवर शुरू किया लेकिन रन-अप के दौरान वह दो बार लड़खड़ाए और उनके दाएं पैर में तकलीफ दिखी। मैदान से बाहर जाते हुए उन्होंने अपना दायां घुटना पकड़ा हुआ था। उनके ओवर की बची हुई पांच गेंदें एडन मारक्रम ने डाली।

ईएसपीएन क्रिकइंफो को पता चला है कि बर्गर की चोट का आंकलन किया जा रहा है और ऐसे अनुमान हैं कि उनके दाएं हैमस्ट्रिंग में चोट आई है। इस चोट के कारण दक्षिण अफ़्रीका के इस मैच और साथ ही शनिवार को होने वाले तीसरे वनडे पर भी प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि बर्गर टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं और एनरिख नॉर्खिये की वापसी होने वाली है। वैसे अगर अब दक्षिण अफ़्रीका को जरूरत पड़ी तो नॉर्खिये को पहले भी बुलाया जा सकता है। दक्षिण अफ़्रीका की टीम पहले ही बिना कगिसो रबाडा के है, जो पसलियों की चोट के कारण बाहर हैं और जेराल्ड कोएत्ज़ी को भी भारत दौरे के लिए शामिल नहीं किया गया है।

बर्गर का इतिहास चोटों से भरा हुआ है और पीठ के निचले हिस्से के फ्रैक्चर होने के कारण वह अक्टूबर 2024 से सितम्बर 2025 तक टीम से बाहर थे। वह एसए20 के पिछले सीजन में हिस्सा नहीं ले पाए थे लेकिन आगामी सीजन के लिए उनकी टीम जोबर्ग सुपर किंग्स ने उन्हें 6.3 मिलियन रैंड में फ़िर से टीम में शामिल किया था। टूर्नामेंट की शुरुआत बॉक्सिंग डे पर होगी लेकिन बर्गर अब उसके लिए उपलब्ध होंगे या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।

 

 

Next Post

11 आवेदनों का तुरंत किया समाधान 4 प्रकरणों में 24.65 लाख रुपए वापस दिलाए

Wed Dec 3 , 2025
इंदौर. आपसी और पारिवारिक विवादों को बिना कानूनी प्रक्रिया के सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाने की दिशा में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र ने एक बार फिर मिसाल पेश की है. बुधवार को हुई सुनवाई में 11 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया, जिनमें 4 प्रकरणों में 24 […]

You May Like