
पांढुरना, BSNL के टॉवर पर चढा युवक 22 घण्टे बीतने के बाद भी निचे नहीं उतरने पर अब इसे सुरक्षित उतारने छिंदवाड़ा से दो प्रशिक्षित युवकों को बुलाया गया हैं।
गौरतलब हो कि सोमवार की शाम को नगर जिला मुख्यालय के BBSNL टॉवर पर अज्ञात युवक 22 घण्टे से भी अधिक का समय बितने के बाद अब तक निचे नहीं उतरा, रेस्क्यू टीम के साथ ही पुलिस एवं जिला प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधियो द्वारा भी इस युवक को नीचे उतारने हर संभव प्रयास के बाद भी युवक निचे नहीं उतरने पर अब इस युवक को टॉवर से निचे उतारने छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से विभाग के दो प्रशिक्षित युवकों को बुलाया गया जो टॉवर पर चढ़कर इस युवक को सुरक्षित निचे उतरेंगे ।
संभावना व्यक्त की जा रही हैं कि 22 घण्टे से भी अधिक समय से टॉवर पर बिना खाना, पानी पिए रहने के कारण यह कमजोर होने के कारण इस 80 मीटर ऊँचे टॉवर से नीचे उतर नहीं पा रहा हैं। वह पूरी रात बरसते बारिश के पानी में पूरी तरह गिला भी हो चुका हैं ।
