विधायक व्यास ने किया 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो कक्षों का शिलान्यास

बीकानेर, 07 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, महर्षि दयानंद मार्ग में बनने वाले दो कक्षा-कक्षों के निर्माण कार्य का मंगलवार को शिलान्यास किया। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) द्वारा 30 लाख रुपये की लागत से इनका निर्माण करवाया जाएगा। इस अवसर पर श्री व्यास ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाओं का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। विद्यालय में नये कक्षा-कक्ष बनने से छात्राओं को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा साथ ही विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

उन्होंने शहरी क्षेत्र में गत ढाई वर्षों में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय परिवार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक का स्वागत किया और विद्यालय के विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री व्यास ने कहा कि लड़कियों को भी पढ़ने और आगे बढ़ने के अधिक से अधिक अवसर देने जरूरी हैं। राज्य सरकार इस दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने इस शैक्षणिक सत्र में स्कूल में बोर्ड परीक्षा में स्कूल स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को अपनी ओर से इक्यावन सौ रुपए प्रोत्साहन स्वरूप देने की घोषणा की। उन्होंने व्यावसायिक शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों की बालिकाओं को बैग प्रदान किये।

.....

Next Post

राजधानी में स्वच्छ परिवहन, व्यापक हरित क्षेत्र को दी जा रही प्राथमिकता : रेखा गुप्ता

Tue Jul 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 जुलाई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी में स्वच्छ परिवहन, व्यापक हरित क्षेत्र, आधुनिक आधारभूत संरचना और वैज्ञानिक पर्यावरण प्रबंधन को समान प्राथमिकता दी जा रही है। श्रीमती गुप्ता ने पौधारोपण कार्यक्रम में मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार का स्पष्ट दृष्टिकोण […]

You May Like