सीएम डॉ यादव ने बंकिमचंद्र और मंगल पांडे को दी श्रद्धांजलि, वन्दे मातरम् की शक्ति राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महान साहित्यकार बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि और स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दोनों विभूतियों के योगदान को राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक बताया।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि वन्दे मातरम् के अमर रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने राष्ट्र की चेतना को जागृत करने का ऐतिहासिक कार्य किया। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान यह गीत क्रांतिकारियों के लिए महामंत्र बना रहा और आज भी विकसित भारत के निर्माण में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान कर रहा है।
सीएम डॉ. यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे को याद करते हुए कहा कि उनके साहस और संघर्ष ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ देशभर में स्वाभिमान की ज्वाला प्रज्ज्वलित की। 1857 की क्रांति को जन-जन तक पहुंचाने में उनका बलिदान मील का पत्थर साबित हुआ।उन्होंने कहा कि मंगल पांडे का जीवन हमें राष्ट्र के प्रति निर्भीकता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का संदेश देता है। देश और समाज की समृद्धि के लिए उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव अनुकरणीय रहेगा।

Next Post

शिवपुरी में चना-मसूर की सरकारी खरीदी अटकी

Wed Apr 8 , 2026
शिवपुरी: चना व मसूर की खरीदी की तिथि सरकार ने अभी तक तय नहीं की है। ऐसे में किसान परेशान हैं और अपनी फसल को एमएसपी से कम दाम में बेचने को मजबूर है। पहले यह खरीद 1 अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से यह […]

You May Like