जमीन की खरीद-फरोख्त कर 25 करोड़ की ठगी

जबलपुर: जालसाज ने जमीनों की खरीद फरोख्त कर करोड़ों की धोखाधड़ी कर दी। जालसाज ने जमीनों को कईयों को बेच डाला और उनसे लाखों रूपए ऐंठ लिए। अब तक 25 से अधिक पीडि़तों के नाम सामने आ चुके है जिन्हें जमीने षडयंत्र रचकर बेची गई और करोड़ों रूपए का घोटाला कर दिया गया। ज्वेलर्स व्यापारी की रिपोर्ट पर रांझी पुलिस ने जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक अनिल गुप्ता पिता स्व. कुंवरलाल गुप्ता 55 वर्ष निवासी नर्सरी स्कूल के बाजू मे मेन रोड रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे ज्वेलर्स व्यापारी है। रंजीत चौधरी पिता डब्बल चौधरी निवासी भारती कालोनी बिलपुरा थाना रांझी से पुराना परिचित था जिससे सोने चांदी के व्यवसाय का लेन देन चलता था जिसने अपनी जमीन बेचने के बारे में बताया था। जिसकी बातों में आकर 16 मार्च 2017 को ग्राम पड़रिया महाराजपुर मे स्थित जमीन खसरा नंबर 491 की रकवा 0.320 हेक्टेयर, 17 अगस्त 2020 में पटवारी हल्का नंबर 52 खसरा नंबर 490 रकवा 0.230 हेक्टेयर में से 10 हजार स्क्वेयर फिट, इसके अलावा 01 हजार स्क्वेयर फिट, जमीन खरीद कर नियमानुसार रजिस्ट्री कराई थी जिसमे बाद में मकान बनाया था रंजीत चौधरी ने कब्जा कर उसे भी बेच दिया। रजिस्ट्री कुल राशि 10 लाख 55 हजार रुपये नगद अलग अलग टुकड़ो में पैसे अपनी सोने चांदी की दुकान पर दिया था।

इन्ही जमीनों को रंजीत चौधरी ने धोखाधड़ी कर अलग अलग लोगों को बेचा है। इसके अलावा ग्राम पड़रिया पनागर स्थित जमीन जिसका खसरा नंबर 490 रकवा 10 हजार बर्ग फुट प्लाट नंबर 291, 292, 293, 294, 295 एवं 301 से 305 तक इस जमीन को भी रंजीत चौधरी ने कई लोगो को बेच दिया है इसके अलावा रंजीत चौधरी ने अपनी जमीन के विकास के लिये थोड़ा थोड़ा करके 35 लाख रुपये दिये जिसमे से रंजीत चौधरी द्वारा 06 लाख 90 हजार रुपये वापस कर दिये थे।
25 से ज्यादा को बेची जमीन
पीडि़त ने शिकायत में बताया कि जमीनों को रंजीत चौधरी ने धोखाधड़ी कर विजेन्द्र कुमार चौकसे, रमेश कुमार चौधरी, अजेन्द्र कुमार चौकसे, डा. कमल विश्वास, जीत सिंह, श्रीमती उर्मीला साहू, श्रीमती कुंती रघुवंशी राजभर, बाल किशन चक्रवर्ती, सूरज प्रसाद यादव, आशा साहू, राजकुमार सोनी, श्रीमती संध्या अवचारे, रामानुज द्विवेदी, प्रवीण कुमार अहिरवार, राखी अहिरवार, अशोक कुमार सिंह गौड़, रामानुज द्विवेदी प्रवीण कुमार अहिरवार, बृजमोहन सोधिया, शहनाज बानो, श्रीमती साधना साहू, डा कमल विश्वास, जीत सिंह, रेनू कंडारी, दया शंकर सेन आदि को पुन: उसकी बिना अनुमति व जानकारी के अलग अलग भागों को बेच दिया गया।
झूठे केस में फंसाने दी धमकी
पीडि़त ने बताया कि रंजीत चौधरी ने उसकी जमीन को उक्त लोगो के अलावा अन्य लोगो को भी बेचा है जब रंजीत चौधरी से अपनी जमीन को वापस करने की बात कही तो झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। उप निरीक्षक मदन सिंह मरावी ने बताया कि रंजीत चौधरी पिता डब्बल चौधरी निवासी भारती कालोनी बिलपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसने जमीनें बेचने के नाम पर 25 से अधिक लोगों के साथ करोड़ों की ठगी की है

Next Post

दुकानों से सिगरेट बड्स उठाने की पहल बंद

Fri May 2 , 2025
इंदौर: सिगरेट के बचे हुए टुकड़े और बट यानी फिल्टर पर्यावरण के लिए हानिकारक है. एक जानकारी के अनुसार एक सिगरेट के टुकड़े को डी कंपोज़ करने के लिए पंद्रह साल लगते हैं. सिगरेट का बट सेल्युलोस एसिटेट यानी पॉलिमर जो कि फाईबर से निर्मित होता है. दुनियाभर में हर […]

You May Like