सतना: अंटी चाय वाली दुकान प्रेम नर्सिंग होम के सामने शराब के लिए पेसै मांगने एवं मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है .
गत 21मार्च को फरियादी आयान खान पिता फिरोज खान उम्र 21 वर्ष निवासी नजीराबाद मुक्तीधाम के पास सतना ने रिपोर्ट लेख कराया कि सर्किट हाउस तरफ अपने काम से जा रहा था.
रात करीवन 07.30 बजे अंटी चाय वाली दुकान प्रेम नर्सिंग होम के सामने पहुंचे तभी सहजान खान अपने साथी अनिकेत गुप्ता के साथ मिला और मां-बहन की गाली देते हुए मारपीट की। 24 मार्च को मुख्य आरोपी सहजान इलियास पिता एजाज अनवर उम्र 20 वर्ष निवासी खूंथी गली नंबर 01 सतना को अभिरक्षा मे लिया जाकर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
