युवक पर चाकू से जानलेवा हमला,थाने के पास हुई वारदात

भोपाल। बजरिया पुलिस थाने के पास एक युवक पर दो आरोपियों ने चाकू से जानलेवा हमला किया गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. वारदात के बाद फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है.

जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय हेमंत कुमार अहिरवार शुक्रवार को देर रात थाने के पास खड़ा था. इस दौरान आरोपी सोनू साहू और हर्षित यादव भी मौके पर पहुंचे. आरोपियों ने हेमंत के विवाद करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी. इस दौरान आरोपियों ने हेमंत पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में घायल हेमंत के शरीर से खून निकलने लगा. मौका देखकर दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल हेमंत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. बजरिया थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास करने का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Next Post

आलीराजपुर जिले को मिली बड़ी सौगात: करोड़ों की जल संसाधन परियोजनाएं स्वीकृत

Sat Apr 18 , 2026
आलीराजपुर। जिले के विकास को नई दिशा देते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान के सतत प्रयासों से जनसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा आलीराजपुर जिले को बड़ी सौगात प्रदान की गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, […]

You May Like