इंदौर: चंदननगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर जुआ खेल रहे आठ लोगों को पकड़ा. आरोपियों के कब्जे से 104 ताश के पत्ते और 19,300 रुपए नकद जब्त किए गए.पुलिस ने देर रात नाला पार, ई सेक्टर में कार्रवाई कर नरेंद्र, विजय, सौदान उर्फ गोलू और सलीम हुसैन को पकड़ा.
इनके पास से 52 ताश के पत्ते और 9800 रुपए मिले. इसी रात करीब 11.45 बजे व्यास नगर झोपड़पट्टी में कार्रवाई कर गणेश, हेमंत, राजेश और कमलेश को पकड़ा. इनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 9500 रुपए जब्त किए. दोनों मामलों में जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं.
