होली-ईद से पहले शांति समिति की बैठक, हाइवे किनारे पेड़ हटाने और फायर ब्रिगेड की मांग

सलामतपुर: थाना परिसर में आगामी होली, रंगपंचमी और ईद-उल-फितर को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रायसेन एसडीएम मनीष शर्मा, सांची नायब तहसीलदार ललित सक्सेना और थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने की। इसमें कस्बे के जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने पर सहमति बनी।
ग्रामीणों ने भोपाल-विदिशा हाईवे-18 किनारे 40-50 वर्ष पुराने जर्जर यूकेलिप्टस पेड़ों को हटाने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि पूर्व में एक शिक्षक की पेड़ गिरने से मौत हो चुकी है, जिससे राहगीरों की जान को खतरा बना है। एसडीएम ने मामले से अपर कलेक्टर को अवगत कराते हुए समाधान का आश्वासन दिया।बैठक में क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की स्थायी व्यवस्था की भी मांग की गई, ताकि गर्मियों में आगजनी से किसानों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
इनका कहना है।
शांति समिति की बैठक में जो भी समस्याएं और सुझाव रहवासियों द्वारा बताए गए हैं। उनके शीघ्र समाधान के प्रयास किये जाएंगे।मनीष शर्मा, रायसेन एसडीएम।शांति समिति की बैठक में आगामी त्यौहारों को आपसी सद्भाव और भाई चारे के साथ मनाने की अपील सभी रहवासियों से की गई है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।
सिंचाई विभाग कालोनी के सामने सड़क की और झुके हुए पुराने यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटने के लिए पहले भी पंचायत से शिकायत के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक समाधान नही हुआ।रघुवीर सिंह मीणा, सरपंच रातातलाई।

Next Post

बैटरी चोर गिरोह की पांचवीं वारदात, बजरंगगढ़ में एटीसी टावर से 72 बैटरियां चोरी

Fri Feb 27 , 2026
गुना: जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने सुरक्षा के तमाम दावों को ठेंगा दिखाते हुए एटीसी कंपनी के टावर से पूरा का पूरा बैटरी बैंक ही साफ कर दिया है। बजरंगगढ़ स्थित स्थानीय टावर से एक साथ 72 बैटरियां चोरी होने का […]

You May Like