कूनो में 4 चीता शावकों की मौत, शिकार की आशंका

श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता के चार शावक मृत पाए गए हैं। करीब एक महीने के इन शावकों के शव मांद के पास मिले, जिनके आंशिक रूप से खाए जाने के निशान भी मिले हैं। वन विभाग ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मादा चीता फिलहाल सुरक्षित है।

श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता केजीपी12 के चार शावकों की मौत हो गई। मॉनिटरिंग टीम को डेन साइट यानि मांद के पास चारों शावकों के शव मिले। वन विभाग के मुताबिक शव आंशिक रूप से खाए हुए थे, जिससे किसी जंगली जानवर के शिकार की आशंका जताई जा रही है।

शावकों का जन्म 11 अप्रैल 2026 को हुआ था और वे करीब एक महीने के थे। टीम ने उन्हें 11 मई की शाम आखिरी बार जीवित देखा था। मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

*कूनो में अब 50 चीते बचे*

वन विभाग ने बताया कि मादा चीता पूरी तरह स्वस्थ है। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। कूनो में अब 50 चीते बचे हैं, जिनमें 33 भारत में जन्मे चीते हैं। गांधी सागर अभयारण्य में 3 चीते मौजूद हैं। देश में चीतों की कुल संख्या अब 53 हो गई है।

Next Post

अजमेर में नेपाल के दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ की चरस बरामद

Tue May 12 , 2026
जयपुर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने नशे के सौदागरों के विरुद्ध एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई को अंजाम देते हुए नेपाल के दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब एक करोड़ रुपये कीमत की चरस बरामद की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अतिरिक्त पुलिस […]

You May Like