बुधवार को ग्वालियर में 12वी कक्षा तक के बच्चों के लिये अवकाश घोषित

ग्वालियर । जिले में बुधवार 15 अक्टूबर को 12वी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिये अवकाश रहेगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने इस आशय का आदेश जारी किया है। इस दिन संभावित स्थानीय आयोजन एवं यातायात व्यवस्था बाधित होने की स्थिति निर्मित होने की संभावना बनने पर बच्चों को असुविधा न हो और उनके हित प्रभावित न हो, इस बात को ध्यान में रखकर यह छुट्टी घोषित की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 15 अक्टूबर को जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं सी.बी.एस.ई. व आई.सी.एस.ई. विद्यालयों में अध्ययनरत 12वी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिये अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी शिक्षक अपने स्कूल में उपस्थित होकर अन्य शासकीय कार्य सम्पादित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 13,430 करोड़ रुपये की विकास परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे

Tue Oct 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार को आंध्र प्रदेश के कुरनूल में लगभग 13,430 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर श्री मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नांदयाल जिले के […]

You May Like