एक माह में भोपाल की सड़कों पर दौड़ेंगी 70 नई सिटी बसें

भोपाल: नगर निगम का प्रश्न कालीन सत्र गुरुवार दोपहर 12 बजे के बाद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की अध्यक्षता में शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत में विपक्षी पार्षद गुड्डू ने शहर में सिटी बसों के संचालन को लेकर सवाल उठाया।

इस पर सत्ता पक्ष के पार्षदों ने जवाब दिया। वहीं, नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने सदन को जानकारी दी कि एक माह के भीतर भोपाल में 70 नई बसें चलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए संबंधित एजेंसी से चर्चा पूरी हो चुकी है। सत्र में प्रश्नकाल जारी है, जिसमें विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब सत्ता पक्ष के पार्षद दे रहे हैं।

Next Post

सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट: सोना ₹371/10 ग्राम टूटा, चांदी भी ₹496/Kg फिसली; जानें MCX पर आज का ताजा रेट

Thu Oct 30 , 2025
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2025 : घरेलू सर्राफा बाजार में आज गुरुवार, 30 अक्टूबर को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। कल हल्की नरमी के बाद आज सुबह 10 बजे के करीब सोने में ₹300 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की नरमी रही। सुबह 10.29 […]

You May Like