सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट: सोना ₹371/10 ग्राम टूटा, चांदी भी ₹496/Kg फिसली; जानें MCX पर आज का ताजा रेट

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2025 : घरेलू सर्राफा बाजार में आज गुरुवार, 30 अक्टूबर को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। कल हल्की नरमी के बाद आज सुबह 10 बजे के करीब सोने में ₹300 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की नरमी रही। सुबह 10.29 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,20,295 चल रहा था, जो कि पिछले भाव से ₹371 प्रति 10 ग्राम की गिरावट को दर्शाता है। सोने की कीमत करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत, सीमा शुल्क और अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर से तय होती है। सोने के साथ-साथ चांदी के रेट में भी आज बड़ी सुस्ती नजर आ रही है। सुबह 10.31 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव ₹1,45,585 चल रहा था, जो कि पिछले भाव से ₹496 प्रति किलो की गिरावट को दर्शाता है। देश के प्रमुख शहरों जैसे पटना, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। कल तेजी के साथ कारोबार करने वाली चांदी आज कमजोर हुई है, जिससे निवेशकों को झटका लगा है।

भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है और इसे शुभ कार्यों में खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि, सोने की खरीदारी से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है, जिसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) कहते हैं। यह नंबर अल्फा न्यूमेरिक होता है, जिसके जरिए यह पता करना संभव है कि सोना कितने कैरेट का है।

Next Post

मोनी और जयवीर सिंह ने एशियन यूथ गेम्स 2025 में जीते स्वर्ण पदक

Thu Oct 30 , 2025
मनामा (बहरीन), 30 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय कुश्ती दल के मोनी और जयवीर सिंह ने एशियन यूथ गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। लड़कों के 55किग्राम फ्रीस्टाइल डिवीजन में मुकाबला कर रहे जयवीर सिंह ने बुधवार को फाइनल में पहुंचने के लिए शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले […]

You May Like