चेन्नई, 16 अगस्त (वार्ता) ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय एक्सिओम-4 मिशन का संचालन करने और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में 18 दिनों गुजारने वाले पहले भारतीय बने अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला रविवार को स्वदेश लौट रहे हैं।
वह टेक्सास से भारत के लिए उड़ान भर चुके हैं और उनके रविवार को स्वदेश पहुँचने की उम्मीद है। स्वदेश वापसी के तुंरत बाद उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और आईएसएस में अपने यादगार अनुभवों और प्रयोगों को उनके साथ साझा करने की उम्मीद है।
इस बीच आईएसएस के ऐतिहासिक मिशन की सफलता का जश्न मनाने के लिए देश में उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी है।
