विष्णु मांचू ने अक्षय कुमार की तारीफ़ की

मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय अभिनेता विष्णु मांचू ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की तारीफ़ करते हुए उन्हें अद्धभुत अभिनेता बताया है।

विष्णु मांचू बहुप्रतीक्षित फिल्म कन्नप्पा में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ने हाल ही में ट्विटर पर #आस्कविष्णु सत्र के लिए कदम रखा, जहां प्रशंसकों ने उत्सुकता से उनसे बातचीत की और उनसे कई विषयों पर सवाल पूछे। जबकि सत्र में आने वाली फिल्म और उनके सहयोग के बारे में ज़्यादातर रोमांचक सवाल पूछे गए, लेकिन एक विशेष टिप्पणी ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया।

एक नेटिजन ने अक्षय कुमार को लेकर नकारात्मक टिप्पणी की। हालाँकि, विष्णु की प्रतिक्रिया विनम्र थी।

विष्णु ने जवाब दिया, “मुझे भी पता है कि वह भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं,” और तुरंत नकारात्मक टिप्पणी को सम्मानजनक तरीके से टाल दिया। लेकिन विष्णु यहीं नहीं रुके। उन्होंने बॉलीवुड के अक्षय की तारीफ करते हुए कहा, “अद्भुत अभिनेता। और उनकी कॉमिक टाइमिंग असंभव है।”

फिल्म कन्नप्पा 25 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली है।

Next Post

अभिनेत्री आहना कुमरा ने किये ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Wed Mar 5 , 2025
ओंकारेश्वर:लिपस्टिक अंडर माई बुर्का, द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर और खुदा हाफिज जैसी फिल्में कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री आहना कुमरा परिवार के साथ ओंकारेश्वर पंहुची। यहां पंहुचकर ज्योतिर्लिंग भगवान् ओंकारेश्वर के दर्शन पूजन कर भगवान् भोलेनाथ का आशिर्वाद लिया।इस दौरान ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी जंगबहादुर सिंह ने अभिनेत्री आहना कुमरा […]

You May Like