ओंकारेश्वर:लिपस्टिक अंडर माई बुर्का, द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर और खुदा हाफिज जैसी फिल्में कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री आहना कुमरा परिवार के साथ ओंकारेश्वर पंहुची।
यहां पंहुचकर ज्योतिर्लिंग भगवान् ओंकारेश्वर के दर्शन पूजन कर भगवान् भोलेनाथ का आशिर्वाद लिया।इस दौरान ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी जंगबहादुर सिंह ने अभिनेत्री आहना कुमरा का स्वागत सम्मान भी किया।
