सालों से निगम संपत्ति कर जमा नहीं कर रहा
इंदौर:नगर निगम आज राजस्व वसूली के तहत पीएचई का गोडाउन सील कर दिया. निगम राजस्व अधिकारी ने 45 लाख के राशि बकाया होने पर उक्त कार्रवाई की.
नगर निगम ने आज स्नेहलता गंज में पीएचई के 6 हजार फीट का गोडाउन सील कर दिया.
निगम का पीएचई विभाग ने पिछले 25 सालों से संपत्ति कर जमा नहीं किया था. बताया जाता है कि निगम का पीएचई विभाग पर 45 लाख रुपए संपत्ति कर का बकाया है. राजस्व विभाग ने पीएचई विभाग को कई बार नोटिस और लोक अदालत की जानकारी दी. पीएचई के अधिकारियों को बताया कि लोक अदालत में सरचार्ज माफ हो जाएगा. इसके बावजूद पीएचई के अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया. आज निगम ने पीएचई विभाग का स्नेहलता गंज स्थित गोदाम सील कर दिया.
टाल रहे थे अधिकारी
निगम राजस्व अधिकारी अनिल निकम ने बताया कि पीएचई विभाग को कई बार नोटिस और अन्य तरह से संपत्ति कर जमा करने को कहा, लेकिन आज तक जमा नहीं किया. पीएचई विभाग के अधिकारी आज कल करके टाल रहे थे. आज निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर सील करने की कारवाई की गई.
