राज्यमंत्री ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया

सतना। शुक्रवार की शाम नागौद से वापस सतना लौटते समय मोटर साइकिल में सवार दो लोगों को सडक पर घायल अवस्था में पडा देख राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने अपना वाहन रूकवाया। उन्होंने मौके पर घायलों की स्थिति देखकर तत्काल सिविल लाइन थाने को सूचना दी।

टी आई सिविल लाइन पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल पुलिस वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल के संबंधित मेडिकल स्टाफ को दिशा-निर्देश दिये। राज्यमंत्री ने सडक दुर्घटना के दोनों घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।

Next Post

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, बाइक सवार भाई-बहन भी घायल 

Fri Feb 13 , 2026
शाजापुर। जिले के बावलियाखेड़ी जोड़ पर शुक्रवार को एक बाइक के अनियंत्रित होकर पैदल चल रहे बुजुर्ग से टकरा गई. इस हादसे में बुजुर्ग की जान चली गई, जबकि बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए. बलियाखेड़ी के रहने वाले बुजुर्ग रघुनाथ सिंह 95 वर्ष शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अपने […]

You May Like