
छतरपुर। जिले के थाना चंदला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलकौरा में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने आरोपी पप्पू उर्फ रामबरन अहिरवार को हिरासत में लिया।
मृतका पिंकी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
