प्रसव के बाद प्रसूता की बिगड़ी तबीयत, छतरपुर ले जाते समय रास्ते में मौत

छतरपुर। जिले के लवकुशनगर क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में प्रसव के बाद एक महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया। प्रतापपुरा निवासी सपना सिंह ने लवकुशनगर के सरकारी अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था, लेकिन डिलीवरी के कुछ घंटे बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर छतरपुर रेफर किया गया, जहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, प्रसव के बाद करीब दो घंटे तक सपना सिंह की हालत सामान्य थी। उन्होंने नवजात बच्ची को दूध पिलाया और परिवार के लोगों से सामान्य बातचीत भी की। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टियां होने लगीं।

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तत्काल जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया। पति शिवपाल सिंह पत्नी को लेकर छतरपुर के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही सपना ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं, नवजात बच्ची पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित है।

Next Post

ट्रॉली पर चढ़कर सीएम डॉ यादव ने किसानों से जाना हाल, उपार्जन केंद्र की व्यवस्था देखने पहुंचे खरगोन एवं शाजापुर

Thu Apr 30 , 2026
खरगोन/शाजापुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 30 अप्रैल को अनोखा अंदाज दिखाई दिया। उन्होंने आज शाजापुर-खरगोन के उपार्जन केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। वे शाजापुर जिले के मकोड़ी स्थित श्यामा वेयर हाउस पहुंचे। उन्होंने यहां बाकायदा ट्रॉली पर चढ़कर किसानों से चर्चा […]

You May Like

मनोरंजन