मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती: 6,520 आरक्षकों का चयन, एक माह में पूरी होगी नियुक्ति प्रक्रिया

भोपाल। मुख्यमंत्री के निर्देशों के पालन में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा अराजपत्रित तृतीय श्रेणी पदों पर भर्ती अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। हालिया चरण में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

वर्ष 2023 में 7,411 आरक्षक पदों पर भर्ती पूरी होने के बाद, वर्ष 2025 में 7,500 जीडी आरक्षक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से संपन्न कराई गई। न्यायालय के आदेश के तहत 13 प्रतिशत पदों को रोके रखते हुए शेष 87 प्रतिशत पदों के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें कुल 6,520 उम्मीदवार चयनित हुए।

चयनित अभ्यर्थियों में 4,450 पुरुष और 2,070 महिलाएं शामिल हैं, जो महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण नीति के अनुरूप है। अधिकारियों के अनुसार, लगातार भर्तियों से पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है।

अंतिम परिणाम 9 अप्रैल 2026 को जारी किए गए, जबकि 30 अप्रैल को इकाई आवंटन किया गया। नियुक्ति प्रक्रिया एक माह में पूरी होने की उम्मीद है।

 

Next Post

ये सिक्स लेन रहेगा श्रद्धालुओं का ‘फास्ट ट्रैक’

Fri May 1 , 2026
उज्जैन: सिंहस्थ-2028 की भव्य तैयारियों के बीच उज्जैन में विकसित हो रहा सिक्स लेन मार्ग श्रद्धालुओं के लिए ‘फास्ट ट्रैक कॉरिडोर’ साबित होने जा रहा है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह नगर में चल रहे इंफ्रास्ट्रख्र विस्तार के तहत नानाखेड़ा गेल चौराहा से शांति पैलेस चौराहे तक बन रही यह […]

You May Like