भगवान आदिनाथ मोक्ष कल्याणक पर जैन मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब

भोपाल। प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर राजधानी के जैन मंदिरों में आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान आदिनाथ का अभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना एवं श्री आदिनाथ विधान के अर्घ अर्पित किए गए। पावन बेला में निर्वाण लाडू समर्पित कर कुंडलपुर एवं चांदखेड़ी वाले बड़े बाबा के जयकारे गूंजे।

शांति नाथ जैन मंदिर जैन नगर में मुनि विशोक सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में विशेष अनुष्ठान हुए। मुनि श्री ने कहा कि जीवन को निर्माण नहीं, निर्वाण के लिए जिया जाए। भक्तामर स्तोत्र और णमोकार मंत्र के वाचन के साथ समाजजनों ने सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। शहर के सभी प्रमुख जैन मंदिरों में श्रद्धा से मोक्ष कल्याणक मनाया गया।

 

Next Post

बकाया पर कटी बिजली, पोल से चोरी करते मिले 20 उपभोक्ता; 3 लाख का बकाया, केबल-मीटर जब्त

Sun Jan 18 , 2026
ब्यावरा। बकाया के चलते विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा अनेक विद्युत कनेक्शनों को काट दिया गया है, बावजूद इसके कई बकायादार उपभोक्ताओं के द्वारा पोल या लाइन से तार डालकर चोरी छूपे लाईट चलाई जा रही है, बीती रात्रि को विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा सघन चेकिंग में 20 बकायादारों […]

You May Like