बकाया पर कटी बिजली, पोल से चोरी करते मिले 20 उपभोक्ता; 3 लाख का बकाया, केबल-मीटर जब्त

ब्यावरा। बकाया के चलते विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा अनेक विद्युत कनेक्शनों को काट दिया गया है, बावजूद इसके कई बकायादार उपभोक्ताओं के द्वारा पोल या लाइन से तार डालकर चोरी छूपे लाईट चलाई जा रही है, बीती रात्रि को विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा सघन चेकिंग में 20 बकायादारों को पोल से केबल डालकर बिजली चलाते हुए पकड़ा. इनके यहां से केबल एवं मीटर जप्त करने की कार्रवाई की है.

विद्युत वितरण कंपनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी के द्वारा बकाया के चलते डिसकनेक्ट हुए कनेक्शनों को रात्रि के समय चेकिंग किया जाता है कि कहीं कोई चोरी की बिजली कर लाईट तो नहीं चला रहा है, इसी बीच शुक्रवार की देर शाम को विद्युत विभग की टीम सुठालिया रोड स्थित सीया की बाड़ी क्षेत्र में पहुंची जहां पर एक के बाद एक 20 ऐसे कनेक्शनधारी जिनके बकाया के चलते कनेेक्शन डिसकनेक्ट कर दिए गये थे इनके द्वारा समीप विद्युत पोल से केबल डालकर बिजली चलाई जा रही थी.

केबल, मीटर जप्त कर लाये

विद्युत विभाग की टीम द्वारा जिनके द्वारा केबल डालकर बिजली चलाई जा रही थी उनकी केबल एवं उनके यहां लगे हुए विद्युत मीटर टीम द्वारा बरामद कर ले जाया गया. इन 20 बकायादार उपभोक्ताओं पर 3 लाख रुपये की बकाया बिल राशि होना बताया जाता है.

मौके पर पहुंचकर की जा रही चेकिंग

कटे हुए विद्युत कनेक्शनों को कई लोगों के द्वारा समीप मौजूद पोल एवं केबल पर तार डालकर लाईट चलाने की जानकारी लगने पर विद्युत वितरण कंपनी की टीमों के द्वारा रात्रि में चेकिंग की जा रही है, एई अजित भुमरकर के अनुसार विद्युत वितरण कंपनी की टीमों के द्वारा रात्रि में चेकिंग के दौरान शुक्रवार को 20 स्थानों पर पोल पर तार डालकर लाईट चलाई जा रही थी. संबंधितो के तार एवं मीटर जप्त कर लिए गये है. आगे भी इस तरह टीमों के द्वारा चेकिंग जारी रहेगी. वर्तमान में समाधान योजना के तहत सरचार्ज में छूट का लाभ लेते हुए बकायादार अपनी बकाया राशि जमा कर सकते है.

 

 

Next Post

आज 3 वर्ष पूरे हो गए मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी को, नए चुनाव की तैयारी

Sun Jan 18 , 2026
ग्वालियर: मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों का बिगुल अब कभी भी बज सकता है। आज 18 जनवरी को चेंबर के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो गया। चेंबर में अभी तक 3450 के लगभग सदस्य हैं, जो 31 मार्च 2026 की सूची के हिसाब से […]

You May Like