आज 3 वर्ष पूरे हो गए मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी को, नए चुनाव की तैयारी

ग्वालियर: मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों का बिगुल अब कभी भी बज सकता है। आज 18 जनवरी को चेंबर के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो गया। चेंबर में अभी तक 3450 के लगभग सदस्य हैं, जो 31 मार्च 2026 की सूची के हिसाब से वोट करने की पात्रता रखेंगे। चेंबर का बीते तीन वर्ष का कार्यकाल बेहतर ही कहा जायेगा।

अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल की अगुआई में चेंबर पदाधिकारियों ने व्यापार हित में उल्लेखनीय कार्य किया और कई ज्वलंत मुददों पर व्यापारी वर्ग व समाज हित में काम भी किये। चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनाव के लिये अभी तीन माह का वक्त पदाधिकारियों को और मिलेगा। 31 मार्च की सदस्यता सूची के बाद 18 अप्रैल तक चुनाव कराये जा सकते है। यदि कोई दिक्कत रही तो चेंबर के चुनाव कार्यकारिणी एक मत से तीन माह और चुनाव आगे बढ़ा सकती है।

चेंबर टीम की चुनावी तैयारी पूरी है। पदाधिकारी व कार्यकारिणी चेंबर चुनावों को तैयार है। वह 18 अप्रैल को भी चुनाव करा सकते हैं। चेंबर के मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल ने चेंबर सदस्यता सूची पूरी अपडेट कर ली है और सदस्यता शुल्क को लेकर चल रहे विवाद भी काफी हद तक निपटा लिये हैं।

Next Post

भारत की मेजबानी में सीएसपीओसी का आयोजन अतिथि देवो भवः की महान परंपरा का प्रतीक: बिरला

Sun Jan 18 , 2026
जयपुर, 18 जनवरी (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के अध्यक्षों एवं पीठासीन अधिकारियों का 28वां सम्मेलन (सीएसपीओसी) भारत की मेजबानी में होना भारत की “अतिथि देवो भवः” की महान परंपरा का प्रतीक है। श्री बिरला सीएसपीओसी के बाद भ्रमण कार्यक्रम के तहत […]

You May Like