
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मीटिंग हॉल में नए श्रम कानून नियमों पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मंडल कार्मिक अधिकारी (स्वतंत्र प्रभार) वरुण चतुर्वेदी एवं सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) शचिपति नंदन की उपस्थिति में क्षेत्रीय श्रम आयुक्त सुनील शर्मा तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी अंकिता शुक्ला का सेपलिंग भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय श्रम आयुक्त एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा उपस्थित रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेकेदारों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से नए श्रम कानून नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सेमिनार के दौरान श्रम कानूनों से संबंधित विभिन्न प्रावधानों, नियमों एवं उनके प्रभावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में एक इंटरेक्टिव सेशन आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेकेदारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान क्षेत्रीय श्रम आयुक्त द्वारा विस्तारपूर्वक किया गया।
