इंदौर:भंवरकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन इमली स्थित प्राइवेट बस पार्किंग में शनिवार देर रात अचानक आग लगने से हडक़ंप मच गया. आग की चपेट में आकर पार्किंग में खड़ी तीन प्राइवेट बसें जलकर खाक हो गईं.फायर ब्रिगेड के एसआई संतोष दुबे ने बताया कि रात में बस पार्किंग में आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल दमकल टीम मौके पर पहुंची. आग तेजी से फैलने के कारण पास-पास खड़ी श्रीनाथ बस, निधि बस और देवा बस भी इसकी चपेट में आ गईं.
आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां और तीन-चार टैंकर मौके पर लगाए गए. करीब 30 हजार लीटर पानी की मदद से लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका. दुबे ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि तीनों बसें पूरी तरह जल गईं. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही भंवरकुआं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी. सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इंदौर विजय चौधरी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जा रही है.
