भोपाल। राज्य शासन ने चित्रकूट विकास प्राधिकरण, जिला सतना में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार, विजय यादव को प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विजय यादव कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नियुक्ति प्रभावी होगी। शासन के इस निर्णय से चित्रकूट क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
