टोरेंट फार्मा का लाभ 30 प्रतिशत बढ़ा

अहमदाबाद, (वार्ता) दवा बनाने वाली भारतीय मूल की अग्रणी बहुराष्ट्रीय कंपनी टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 591 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है1

कंपनी की शुक्रवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 453 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। जो इस वर्ष 30 प्रतिशत बढ़कर 591 करोड़ रुपये हो गया। राजस्व पिछले साल की इसी अवधि में 2,889 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,302 करोड़ रुपये हो गया।

उल्लेख्नीय है कि टोरेंट का भारत के अलावा अमेरिका, ब्राजील और जर्मनी में भी कारोबार है।

Next Post

पेंशन दिलाने के नाम पर 65 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति से ठगे ढाई लाख रुपए

Sat Nov 8 , 2025
इंदौर: ऑनलाइन ठगों ने भोपाल ट्रेजरी ऑफिस का अधिकारी बनकर एक सेवानिवृत्त व्यक्ति से करीब ढाई लाख रुपये उड़ा लिए. आरोपी ने सरकारी विभाग का लोगो और फर्जी लिंक भेजकर पीड़ित को विश्वास में लिया और बैंक खाते से रकम ट्रांसफर करा ली.फरियादी 65 वर्षीय ध्यानूराव बच्चन निवासी पवनपुरी कॉलोनी […]

You May Like