दो साल पहले महादेव यात्रा के दौरान हत्या करने वाले आरोपी पकड़ाए

छिंदवाड़ा:दो साल पहले 13 फरवरी 2023 को महादेव यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के चंद्रपुर निवासी सूरज मेश्राम का विवाद सतघघरी के पास अज्ञात लोगों से हुआ… इन लोगों ने सूरज को जमकर पीटा और उसके पास से मोबाइल व चार हजार रुपए लेकर भाग गए। घायल सूरज अपने दोस्त गोलू के साथ घर पहुँचा और फिर इलाज के लिए नागपुर एम्स में भर्ती हुआ, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला छिंदवाड़ा पुलिस तक पहुँचा और उन लोगों की तलाश शुरू की गई, जिन्होंने सूरज को घायल किया था।

सूरज के मोबाइल को छिंदवाड़ा पुलिस की साइबर टीम ने ट्रेक करना शुरू किया और घटना के दो साल बाद अब 2025 के महादेव मेले में सूरज के साथ मारपीट करने वाले पुलिस के हाथ लगे। मेला स्थल से पुलिस टीम ने सुभाष पवार, उमेश पवार, सुलेचना पवार, प्रिया पवार को हिरासत में लिया, जो फिर से मेले में आए थे।इन लोगों ने स्वीकार किया कि सूरज के साथ उन्होंने ही मारपीट की थी और पैसे व मोबाइल छीन लिए थे।

इसे पुलिस की मेहनत के साथ महादेव का न्याय भी माना जा सकता है कि चौरागढ़ महादेव की जिस यात्रा के बीच आरोपियों ने अधर्म किया, उसकी सजा के लिए सभी वहीं से पकड़े गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए छिंदवाड़ा एसपी अजय पांडे और एएसपी अवधेश प्रताप सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जुन्नारदेव टीआई राकेश बघेल थाना, थाना प्रभारी माहुलझिर उप निरीक्षक रविन्द्र पवार, उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, प्रधान आरक्षक संदीप चौरसिया, आरक्षक निलेश पाल, अनिल उइके, योगेश रघुवंशी, संतोष धुर्वे, पूर्णिमा वर्मा, सायबर सेल प्रधान आरक्षक नितिन रघुवंशी, आरक्षक आदित्य रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।

Next Post

पत्नि को भगा ले गया पडोसी, पुलिस की शरण में पति

Fri Feb 28 , 2025
शिवपुरी: कोलारस में एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित दिनेश कुशवाह ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।दिनेश ने बताया कि वह एक शादी समारोह में गया था। इस दौरान उनका पड़ोसी सुनील कुशवाह उनकी पत्नी रीतिका को अपने साथ […]

You May Like