पत्नि को भगा ले गया पडोसी, पुलिस की शरण में पति

शिवपुरी: कोलारस में एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित दिनेश कुशवाह ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।दिनेश ने बताया कि वह एक शादी समारोह में गया था। इस दौरान उनका पड़ोसी सुनील कुशवाह उनकी पत्नी रीतिका को अपने साथ ले गया। सुनील घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गया। पीड़ित ने कोलारस पुलिस में शिकायत की।लेकिन पुलिस ने उनके बयान सही तरीके से दर्ज नहीं किए।

कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। इस बीच आरोपी और उसके परिवार के लोग दिनेश को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। दिनेश ने बताया कि आरोपी के पास उनकी पत्नी का मोबाइल फोन है। उन्होंने फोन पर बात भी की है। पुलिस से मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Next Post

पुलिस ने आरोपी से अवैध चाकू बरामद किया

Fri Feb 28 , 2025
इंदौर:गांधीनगर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज किया है. प्रधान आरक्षक बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी मुकेश […]

You May Like