इंदौर:गांधीनगर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज किया है.
प्रधान आरक्षक बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी मुकेश उर्फ गोटिया निवासी फूटा नाका, गांधीनगर को गोधा स्टेट के सामने, मेन रोड, गांधीनगर से संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया गया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
