48 घंटे में खुलासा CCTV फुटेज से पकडे गए हत्याकांड के 9 आरोपी

इंदौर: खुडैल थाना क्षेत्र में मामुली टक्कर के बाद हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में खुडैल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 48 घंटे में सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों में सात नाबालिग है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.फरियादी सोहेल पिता शाहबूदीन खान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई अपने दोस्त विष्णु कटारे और सलमान शाह उर्फ छोटा के साथ उज्जैनी से नहाकर लौट रहा था.

रास्ते में सामने से आ रही एक स्कूटी से उनकी बाइक की टक्कर हो गई थी. इसी दौरान स्कूटी सवारों के पीछे आ रहे उनके अन्य साथी भी वहां पहुंच गए और तीनों के साथ मारपीट करने लगे. झगड़े के दौरान एक युवक ने सोहेल के भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसे पेट और जांघ पर गंभीर चोटें आईं. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.

मामले में पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के 80 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें दो बाइक और एक स्कूटी पर सवार 9 संदिग्ध युवक नजर आये कुछ आरोपी कपड़ा मार्केट में काम करते हैं. हत्याकांड को अंजाम देने वाले सभी 9 आरोपियों में सात नाबालिग है. पुलिस ने मुख्य आरोपी चेतन पिता राजू बलाई तथा जय पिता प्रकाश रोडे को भी गिरफ्तार कर लिया है. ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया कि पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही ताकि घटना से जुड़ी अन्य कड़ियों को भी जोड़ा जा सके.

Next Post

सनी देओल की फिल्म जाट ने सात दिनों में भारतीय बाजार में 57 करोड़ रूपये की कमाई की

Thu Apr 17 , 2025
मुंबई, 17 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल की फिल्म जाट ने सात दिनों में भारतीय बाजार में 57 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘जाट’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई […]

You May Like