ग्वालियर: अटल बिहारी वाजपेयी – भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर का 6वां दीक्षांत समारोह, निदेशक प्रो. श्रीनिवास सिंह की अध्यक्षता में आज शनिवार, 12 जुलाई को होगा। संस्थान के समस्त शासी मण्डल एवं सीनेट के सदस्यगण की अगुवाई में षष्ठम दीक्षांत समारोह का आयोजन संस्थान के लगभगघ 1000 सीटिंग क्षमता वाले नवीन कन्वेंशन सेंटर में होगा।
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव, प्रोफेसर अभय करंदीकर मुख्य अतिथि होंगे। भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, प्रोफेसर ए.के. सूद और दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की कुलपति, डॉ. के. मल्लेश्वरी भी मुख्य अतिथि होंगे और उन्हें डीएससी (मानद उपाधि) की उपाधि प्रदान की जाएगी। संस्थान के स्नातक स्नातकोत्तर छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए, इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में छात्रों के साथ साथ उनके अभिभावक भी शामिल होंगे। समारोह में मेडल और डिग्री प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स एवं अन्य अतिथियों हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था संस्थान के द्वारा की जा चुकी है। दीक्षांत समारोह-2025 के लिए डिग्री प्राप्तकर्ता निर्धारित दीक्षांत परिधान का अनुपालन करेंगे।
इस कार्यक्रम में कुल 329 डिग्री प्रदान की जयेंगी जिसमें कुल डी.एससी. 2, पीएच.डी. 12, एम.टेक. एम.टेक. 13, एमबीए 27, आईपीजी बी.टेक. (सूचना प्रौद्योगिकी) और एम.टेक. (सूचना प्रौद्योगिकी) 110, बी.टेक. (सूचना प्रौद्योगिकी) और एमबीए 58 (आईपीजी कुल168), बी.टेक. कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग 78, बी.टेक. बी.टेक. (आईटी) 29 की डिग्री दी जाएगी।
