
शाजापुर। जिले के ग्राम कलवा में शुक्रवार रात तीन नीलगायें एक कुएं में गिर गईं. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, ये गायें रातभर कुंए में रही. सुबह ग्रामीणों ने इनकी आवाज सुनी तब ऑपरेशन शुरू हो सका. ये नीलगायें किसान कमल पिता मानसिंह के खेत पर बने कुएं में गिबर गई थी. शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने कुएं से उनकी आवाज सुनीं और तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम डिप्टी रेंजर अशोक बघेल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची. सुबह करीब 11 बजे टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया. कुएं में पानी भरा होने के कारण नीलगायें काफी देर तक उसमें फंसी रहीं, जिससे बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया था. वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से रस्सियों और अन्य आवश्यक संसाधनों का उपयोग कर नीलगायों को बाहर निकालने का प्रयास किया. लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों नीलगायों को सफलतापूर्वक कुएं से बाहर निकाला गया. वन विभाग की टीम ने नीलगायों का प्राथमिक परीक्षण किया.
