दीपावली पर हरित पटाखें जलाने की इजाजत देने पर व्यापार जगत ने किया उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद

नयी दिल्ली 15 अक्टूबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने दिवाली के मौके पर हरित पटाखों का इस्तेमाल करने की इजाजत देने को लेकर उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद किया है।

सदर बाजार बारी मार्केट के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बुधवार को यहां कहा, “शीर्ष अदालत द्वारा दिवाली पर हरित पटाखे जलाने की इजाजत देने के निर्णय का हम स्वागत करते हैं। यह निर्णय न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि यह हमारे त्योहारों को मनाने के अधिकार को भी बरकरार रखता है। यह निर्णय न केवल हमारे शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाएगा, बल्कि यह हमारे त्योहारों को भी खुशियों से भर देगा।”

उन्होंने कहा, “हरित पटाखे न केवल पर्यावरण अनुकूल हैं, बल्कि वे हमारे त्योहारों को भी रंगीन और आकर्षक बनाते हैं। हमें उम्मीद है कि यह निर्णय हमारे शहर को एक स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाएगा।”

श्री पम्मा ने कहा कि दिवाली का त्योहार रोशनी, मिठाई और पटाखों से ही मनाया जाता है। इससे बाजारों में खरीदारों में इजाफा होगा और रौनक बढ़ेगी। दिवाली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।

 

Next Post

वैष्णव ने की आरपीएफ के लिए उन्नत तकनीकी उन्नयन प्रशिक्षण पहल की घोषणा

Wed Oct 15 , 2025
सूरत, 13 अक्टूबर (वार्ता) रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को आरपीएफ के लिए उन्नत तकनीकी उन्नयन प्रशिक्षण पहल की घोषणा की। श्री वैष्णव ने आज आरपीएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, वलसाड में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की स्थापना दिवस परेड में मुख्य […]

You May Like