मोहर्रम जुलूस को लेकर भोपाल में ट्रैफिक प्लान बदला, आज से 26 जून तक शाम 6 बजे से रहेगा डायवर्जन

भोपाल: मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ताजियों और जुलूसों को देखते हुए राजधानी की यातायात पुलिस ने पुराने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। आम लोगों की आवाजाही सुगम रखने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 से 26 जून तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
यातायात पुलिस के अनुसार शहर के अलग-अलग इलाकों से आने वाले ताजिए इमामीगेट से पीरगेट क्षेत्र के बीच एकत्र होंगे।

इसके बाद दोपहर 12 बजे मुख्य जुलूस शुरू होगा, जो भवानी चौक, रॉयल मार्केट, हमीदिया अस्पताल के सामने से होते हुए कोहेफिजा तिराहा, जीएडी मार्ग से करबला पहुंचेगा।जुलूस के दौरान कुछ ताजिए करबला से आगे गिन्नोरी क्षेत्र की ओर भी रवाना होंगे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि शहरवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। यातायात पुलिस ने लोगों से जुलूस मार्गों पर अनावश्यक वाहन ले जाने से बचने और पुलिस निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Next Post

विकसित मप्र के संकल्प पर मंथन, सीएम डॉ यादव ने कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ

Wed Jun 24 , 2026
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज विकसित मध्य प्रदेश कॉन्क्लेव को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के समग्र विकास, आर्थिक प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर विचार साझा किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही […]

You May Like